होम / Delhi Fire : सोफा कारखाने में लगी आग, दो पुलिसकर्मियों सहित 9 घायल

Delhi Fire : सोफा कारखाने में लगी आग, दो पुलिसकर्मियों सहित 9 घायल

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Fire, नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को सुबह एक कारखाने में आग लगने से दो पुलिसकर्मी और सात नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक रात दो बज कर पांच मिनट पर फोन आया कि कबाड़ के कारोबार के लिए मशहूर मार्केट में दो मंजिला सोफा कारखाने में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग से गाेंद का ड्रम भी फटा

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग सोफा स्प्रिंग के पैकिंग बॉक्स में लगी थी और आग से भूतल पर रखा एक गोंद का ड्रम भी फट गया। आग से सात लोग मामूली रूप से झुलस गए और उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों की पहचान राकेश (35), राम निवास (60), संतोष (27), हरिचंद (35), विक्रांत (25), किशन (23) और इंद्रजीत (33) के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह और विक्रांत भी इस घटना में झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मायापुरी फेज-2 में कारखाने में लोहे के स्प्रिंग (सोफे बनाने में इस्तेमाल होने वाले) का कारोबार होता था। अपराध जांच दल को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मायापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : ED raids on Gopal Kanda House : गोपाल कांडा के घर ईडी की रेड, दस्तावेजों को जांचा जा रहा

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox