होम / Indias first 3D printed Post Office : बेंगलुरु में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर हर भारतीय को गर्व होगा : मोदी

Indias first 3D printed Post Office : बेंगलुरु में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर हर भारतीय को गर्व होगा : मोदी

• LAST UPDATED : August 18, 2023

India News, इंडिया न्यूज़, Indias first 3D printed Post Office, बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत के पहले 3डी मुद्रित डाकघर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण होने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है। 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके रोबोटिक प्रिंटर से निर्मित देश के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।

3डी मुद्रित डाकघर आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक

मोदी ने एक्स पर कहा, ‘‘हर भारतीय को बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर गर्व होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है।’’ मोदी ने लिखा, ‘‘उन लोगों को बधाई जिन्होंने डाकघर को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।’’

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox