होम / World Sanskrit Day 2023 : प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

World Sanskrit Day 2023 : प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

• LAST UPDATED : August 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), World Sanskrit Day 2023, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए सभी से सोशल मीडिया पर संस्कृत में एक वाक्य साझा करने की अपील की।

भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध

मोदी ने ‘एक्स’ पर संस्कृत में की गई एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व संस्कृत दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी की प्रशंसा करता हूं, जो संस्‍कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध है। इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए, मैं आप सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का अनुरोध करता हूं।’’

संस्कृत में किया वाक्य साझा

उन्होंने इस पोस्ट के बाद खुद भी संस्कृत में एक वाक्य साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘अग्रिमदिनेषु भारतं जी-20 संमेलनस्य आतिथ्यं करिष्यति। संपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति, अस्माकं श्रेष्ठसंस्कृतिं ज्ञास्यन्ति च।’’

उन्होंने सभी से संस्कृत वाक्य के साथ ही हैशटैग ‘सेलिब्रेटिंग संस्कृत’ का उपयोग करने का भी आग्रह किया। संस्कृत दिवस भारत में प्रतिवर्ष ‘श्रावणी पूर्णिमा’ के दिन मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा अर्थात् रक्षा बन्धन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समर्पण का पर्व माना जाता है। ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि स्रोत हैं, इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को ‘ऋषि पर्व’ और ‘संस्कृत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan Festival : प्रदेश की 4 छात्राओं ने पीएम को बांधी राखी

यह भी पढ़ें : INDIA Meeting : इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस की तीसरी बैठक आज मुंबई में

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox