होम / Nuh Murder : पति और 3 बच्चों के मिले शव, पत्नी मौके से गायब

Nuh Murder : पति और 3 बच्चों के मिले शव, पत्नी मौके से गायब

• LAST UPDATED : September 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Nuh Murder, चंडीगढ़ : हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक साथ 4 शव घर में देखे गए। व्यक्ति जहां फंदे पर लटका हुआ था वहीं, उसके 3 बच्चे बेड पर मृत पड़े थे। घटना के बाद से बच्चों की मां मीना फरार बताई जा रही  है। परिजनों का आरोप है कि महिला ने ही अपने पति और बच्चों का मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस मौके पर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव गांगोली में बीती रात वारदात की हुई मालूम लग रही है। शनिवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य उठे तो उन्हें जीत सिंह उर्फ जीतन (34) का शव से लटका दिखा। पास में ही बेड पर बेटा खिलाड़ी (12), बेटी राधिका (10) और बेटा प्रियांशु (7) मृत मिले। यह देख परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। बच्चों को जहर देकर मारा हुआ था।

पति-पत्नी में अक्सर रहता था झगड़ा

पुलिस को मिली शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि अक्सर पति जीत सिंह उर्फ जीतन और उसकी पत्नी मीना में अक्सर झगड़ा रहता था। मीना कई-कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। इसी कारण पति को उसके चरित्र पर शक रहता था।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इलाके में हड़कंप की स्थिति

जैसे ही गांव गांगोली में इस वारदात की सूचना मिली तो ग्रामीणों में हंड़कंप मच गया। एक साथ 4 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। बाद में चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी में लाया गया।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra Crime News : पहले युवक का किया अपहरण, फिर मुंह पर किया पेशाब

यह भी पढ़ें : Crimes Against Women in Haryana : महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में फरीदाबाद और गुरुग्राम सबसे आगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox