होम / Panchtatva : पंच तत्वों से जुड़कर जीवन जीने से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य

Panchtatva : पंच तत्वों से जुड़कर जीवन जीने से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य

• LAST UPDATED : September 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Panchtatva : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अच्छे स्वास्थ्य से दूर होते जा रहे हैं। आज हमारा स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तो कई शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा। आइए आज से ही अपनी इम्यूनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ उपाय अपनाएं:

हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है, जिसमें पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश शामिल हैं। ये 5 तत्व शरीर के 7 मुख्य चक्रों में बंटे हुए हैं। इन्हीं 5 तत्वों और 7 चक्रों के संतुलन से शरीर स्वस्थ बनता है। प्राचीनकाल में वेदों से लेकर विद्वानों तक सभी ने इस बात को स्वीकार किया है कि ये 5 तत्व हमारे तन और मन को खुश रखने और स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होते हैं। प्रकृति के ये 5 तत्व और चार द्रव्य जीवन का बैलेंस बनाने के लिए जरूरी हैं। इनके गड़बड़ होने पर आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, इसलिए कहा जाता है कि किसी न किसी तरह इन पांच तत्वों को अपने जीवन में जरूर शामिल करें।

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये पंच तत्व

1- पृथ्वी- इसका सीधा सा मतलब है कि वो खाना जो धरती पर उगाया जाता है। धरती पर पैदा होने वाला भोजन हमारे शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आपको अपनी जलवायु के हिसाब से सीजनल फल और सब्जियां खानी चाहिए। यहां आप जहां रहते हैं, वहा पैदा होने वाला लोकल फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, इसलिए अपने लोकल फूड को डाइट में जरूर शामिल करें।

2- जल- स्वस्थ रहने के लिए पानी सबसे जरूरी है। एक दिन पानी न मिले तो हालत खराब हो जाती है, हेल्दी रहने के लिए दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीएं, साथ ही पानी को बहुत जल्दी नहीं बल्कि आराम से पीने की आदत डालें। पानी को बहुत तेज गर्म या ठंडे की बजाय गुनगुना या नॉर्मल टेम्परेचर पर ही पीएं।

3- अग्नि- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अग्नि को बनाए रखना भी जरूरी है। पेट में अग्नि तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा देता है। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है। अग्नि का मतलब ऊर्जा भी है, जिस तरह पेड़ पौधे और धरती पर जीवन के लिए सूरज जरूरी है, उसी तरह हमारी बॉडी के लिए भी सूरज की रौशनी और धूप जरूरी है। दिन में कम से कम 15- 20 मिनट धूप में जरूर बैठें, इससे शरीर में विटामिन-D की कमी नहीं होगी और शरीर को पूरी एनर्जी मिलेगी।

4- वायु- वायु शरीर के लिए कितनी जरूरी है, ये तो सभी जानते हैं। सांस लेने के लिए और शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने में वायु मदद करती है। आपको ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिससे शरीर के अंदर फ्रेश एयर जाए, इसके लिए जरूरी है दिन में कम से कम 15 मिनट तक प्राणायाम, कपालभाति या कोई भी ऐसा योग करें जिसमें फेफड़ों में अच्छी तरह हवा जाए।

5- आकाश- इस तत्व का मतबल आयुर्वेद में बताया गया है व्रत। महीने में कम से कम 1 दिन व्रत रखने से हमारा शरीर डीटॉक्सिफाई होता है। एक दिन खाली पेट रहने और खूब पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है। व्रत में सिर्फ फल या लिक्विड डाइट लेने से बॉडी अंदर से क्लीन हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Immunity : जानिए, ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी और रहें स्वस्थ

यह भी पढ़ें : Fungal Infection : बरसाती मौसम में फैलता है फंगल इंफेक्शन, जानिए ऐसे करें बचाव

यह भी पढ़ें: Summer Health Tips : जानिए गर्मी में स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय

यह भी पढ़ें : Effects Of Junk Food : जंक फूड’ खाने से गहरी नींद की गुणवत्ता कम होती है: अध्ययन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox