होम / Rohtak News: मनीष ग्रोवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-9 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा जाएगी लोगों के बीच

Rohtak News: मनीष ग्रोवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-9 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा जाएगी लोगों के बीच

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2023

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज़), Rohtak News: 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने कमर कस ली है अब भाजपा के पन्ना प्रमुख व शक्ति केंद्र विस्तारक 10 लोकसभा व 90 विधानसभा में लोगों के पास घर-घर जाएंगे और 9 साल के भाजपा के कार्यकाल की बुकलेट लोगों के साथ साझा करेंगे, यही नहीं कार्य करता दो दिन तक रात्रि ठहराव भी करेंगे। साथी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी में चल रहे अंतर क्लब पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी बताया है पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कैनाल रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों की बाटेंगे बुकलेट

भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है रोहतक जिले के महम विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन किया जाएगा जिसमें भाजपा के बड़े नेता शिरकत करेंगे। यही नहीं मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर शक्ति केंद्र विस्तारक लोगों के पास घर-घर तक जाएंगे और मोदी सरकार में किए गए कामों की बुकलेट लोगों तक पहुंचाएंगे इसका मकसद लोगों तक सरकार द्वारा की गई योजनाओं के बारे में बताना है। भाजपा प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 9 व 10 सितंबर को शक्ति के अंदर विस्तारक सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 तक लोगों के बीच में रहेंगे और घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों की बुकलेट लोगों में बाटेंगे।

मोदी और मनोहर लाल खट्टर ही देश व प्रदेश में करवा सकते हैं विकास कार्य

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि करीबन 500 विस्तारक अंबाला कुरुक्षेत्र, करनाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव करेंगे और 9 व 10 सितंबर को 11:00 से रात 8:00 बजे तक लोगों के बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी साथ ही उन्होंने कांग्रेस में हो रही अंतर कल पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई है इसलिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गुथम गुथा होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोगों के बीच में रही है और मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही देश व प्रदेश में विकास कार्य करवा सकते हैं।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
Biplab Kumar Deb ने की केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा, विपक्ष पर कसा तंज, बोले- विपक्ष के अधिकांश लीडर बिना पढ़े देते हैं बजट पर प्रतिक्रिया
12 Jyotirlinga Spiritual Fair में ‘खुशियों का महाकुंभ’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने की शिकरत, दिया आध्यात्मिक संदेश
Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT