होम / Rohtak News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, प्रदेश सरकार को जमकर कोसा

Rohtak News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, प्रदेश सरकार को जमकर कोसा

• LAST UPDATED : September 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rohtak News: भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा जजपा सरकार पर जमकर बरसे और कहां की लोग प्रदेश की सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हैं लोगो मे सरकार के प्रति गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए यात्रा में लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक से विधायक भारत भूषण बात्रा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, व पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

पुर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज रोहतक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर भिवानी स्टैंड तक पहुंची। इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। शहर के कई चोको पर इस यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सरकार को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार से त्रस्त है, और इसीलिए अब लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ है। शहर में से निकल रही इस यात्रा ने साफ कर दिया है कि हर जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है, और लोग उन्हें आकर सरकार की कार गुजरिया सुना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : G-20 Summit : रेल और बस सेवाएं रहेंगी प्रभावित, रेवाड़ी-दिल्ली के बीच आज इतनी ट्रेनें रद्द

यह भी पढ़ें : Anurag Dhanda on Sandeep Singh Controversy : महिला कोच को सुरक्षा मिले : अनुराग ढांडा

यह भी पढ़ें : Rohtak News: रोहतक पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox