होम / Village Water Bills : गांवों में स्वयं सहायता समूह बांटेंगी पानी के बिल

Village Water Bills : गांवों में स्वयं सहायता समूह बांटेंगी पानी के बिल

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Village Water Bills, चंडीगढ़ : प्रदेश के कई गांव आज भी ऐसे हैं, जहां ग्रामीण अभी भी पेयजल के बिल नहीं भर रहे जिस कारण सरकार काे भी काफी चूना लग रहा है। इसीलिए अब विभाग ने निर्णय लिया है कि अबसे इस क्षति को पूरा किया जाएगा। जी हां, अब पानी के बिलों को भरवाने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा जाएगा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को इसके लिए बिल जमा कराने पर उसकी 10% राशि दी जाएगी।

महिलाओं को नाम दिया जाएगा जल सखी

योजना के तहत बिलों को भरवाने वाली स्वयं सहायता समूह महिलाओं को जल सखी नाम दिया जाएगा। 500 घरों पर एक महिला स्वयं सहायता समूह को यह काम सौंपा जाएगा। यह भी कहा गया है कि जितने भी बिल महिला भरवाएगी, उसकी 10% राशि उस महिला को मानदेय के रूप में दी जाएगी। इससे 2 फायदे होंगे। एक तो पानी के वर्षों से अटके बिल भर जाएंगे, वहीं स्वयं सहायता समूह को रोजगार भी मिल जाएगा।

मालूम रहे कि वर्ष 2021 में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने पूरे प्रदेश में ही पानी के बिल ऑनलाइन ग्रामीण उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों पर भेज दिए थे। जिस पर काफी हंगाम भी हुआ था क्योंकि जिन लोगों के घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं थे या फिर वहां पाइप लाइन तक नहीं गथी। उन लोगों को भी बिल भेज दिए गए थे। जिस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विभाग के उच्चाधिकारियों को बिल ठीक करने के आदेश दे दिए थे।

यह भी पढ़ें : Hooda Taunt on Portal : मुआवजे का इंतजार कर रहे किसानों को सरकार ने पोर्टल के जंजाल में उलझाया : हुड्डा 

यह भी पढ़ें : G20 Summit Delhi LIVE Update : दिल्ली में हुआ G20 समिट का आगाज

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox