होम / Haryana News: अभय चौटाला का हरियाणा की गठबंधन सरकार पर बड़ा आरोप, बोले यह ठगों की टोली

Haryana News: अभय चौटाला का हरियाणा की गठबंधन सरकार पर बड़ा आरोप, बोले यह ठगों की टोली

• LAST UPDATED : September 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Haryana News: इनेलो प्रधान महासचिव व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल पार्टी एनडीए या इंडिया महाबंधन में किसका हिस्सा बनेगी, समय पर फैसला लेंगे। जो हरियाणा की राजनीति में चौंकाने वाला होगा। स्व. देवीलाल जयंती पर 25 सितंबर को कैथल में अधिकांश इंडिया महागठबंधन के नेता शामिल होंगे और महागठबंधन नेताओं से आगामी चुनावी रणनीति बारे भी मंथन किया जाएगा। प्रदेशभर से पहुंचने वाली भीड़ इनेलो पार्टी का राजनीतिक भविष्य तय करेगी और जुटने वाली भीड़ से विरोधियों के हौसलें पस्त हो जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी पर बरसे अभय चौटाला

इनेलो विधायक अभय चौटाला चरखी दादरी में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सत्ता पक्ष के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर भी कटाक्ष किए। अभय चौटाला ने जहां हरियाणा की गठबंधन सरकार को ठगों की टोली बताया। वहीं कांग्रेस को धमा-चौकड़ी कर आपसी जूतम-पजार करने वाली पार्टी कहा। बोले कि सत्ताधारियों ने पूरा हरियाणा लूट खाया है और अब जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।

सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी

गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी है। बेराेजगारी के चलते माता-पिता को अपनी जमीन बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विदेश गए युवाओं की डैड बॉडी हरियाणा में आती है तो परिवार पर कैसा पहाड़ टूटता है इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां तक कि विधानसभा में बेराेजगारी व विकास के नाम पर सरकार के मंत्री झूठ बोलते पकड़े बावजूद इसके सत्ताधारियों में कोई शर्म नहीं बची है। अभय चौटाला ने देवीलाल जयंती को न्योता देते हुए कैथल रैली को सफल बनाने का आह्वान किया और रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी लगाई।

 

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox