होम / Haryana Weather : प्रदेश में 9 से बारिश के फिर आसार, बढ़ सकती हैं ठंड

Haryana Weather : प्रदेश में 9 से बारिश के फिर आसार, बढ़ सकती हैं ठंड

• LAST UPDATED : October 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather, चंडीगढ़ : प्रदेश में दो दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 9 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। रात्रि तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

महेंद्रगढ़़ की रातें प्रदेशभर में सबसे ठंडी

वहीं राज्य के महेंद्रगढ़़ की रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां का तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाणा में अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव का असर सुबह-शाम के समय महसूस किया जाने लगा है। आने वाले दिनों में बारिश के बाद ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।

हरियाणा में रात के समय में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना देखी जा रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात के तापमान में गिरावट तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Ambala Domestic Airport : मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले नवरात्र पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास : विज

यह भी पढ़ें : Manohar Lal on SYL : केंद्र सरकार पंजाब में एसवाईएल निर्माण के लिए सर्वे की प्रक्रिया जल्द करे शुरू: मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
Haryana Assembly Election 2024: ‘परिवार में मतभेद हो जाते हैं लेकिन…’, कुमारी सैलजा की नाराजगी पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा
Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद
Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा
Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग
Haryana Election 2024: ‘भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ‘, किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले कारनामों से उठाया पर्दा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox