होम / Haryana Rain Alert : 13 से मौसम फिर लेगा करवट, बूंदाबांदी के भी आसार

Haryana Rain Alert : 13 से मौसम फिर लेगा करवट, बूंदाबांदी के भी आसार

• LAST UPDATED : October 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Rain Alert, चंडीगढ़ हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड देखने को मिल रही है। अगले चार दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता हैं।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल दिन का तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बनी हुई है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी। पिछले 5 सालों की बात करें तो इस बार अक्टूबर के 10 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे है।

लगातार बढ़ते तापमान के पीछे दो कारण सामने आए हैं। पहला लगातार जल रही पराली है। पराली जलाने से पारा नीचे नहीं आ रहा है। दूसरा कभी पूर्वी तो कभी दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। इससे भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में बारिश होती है तो केवल ठंड बढ़ने लगेगी।

हालांकि, मौसम में नमी बढ़ी और हवा की रफ्तार कम हुई तो स्मॉग का सामना भी करना पड़ सकता है। हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। एक दिन पहले ही 9 अक्टूबर को बिजली की खपत 19.33 करोड़ यूनिट रही, जो सप्ताहभर पहले 2 अक्टूबर को 18.61 करोड़ यूनिट थी। प्रदेश में सप्ताह भर में ही बिजली की खपत 72 लाख यूनिट बढ़ी है। बिजली की यह खपत पिछले साल के मुकाबले 36.08 फीसदी अधिक है। इसके चलते 22.94 लाख यूनिट के बिजली कट भी लगाने पड़े हैं।

यह भी पढ़ें : Diwali Fair in Surajkund : सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार लोग दीवाली मेले का उठाएंगे लुत्फ

यह भी पढ़ें : Chandigarh Metro : चंडीगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी, मेट्रो के लिए बछाई जाएंगी लाइनें

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox