होम / Asha Workers Strike Ends : सरकार ने मांनी आशा वर्कर्स की मांगें, जानिए इतना बढ़ाया मानदेय

Asha Workers Strike Ends : सरकार ने मांनी आशा वर्कर्स की मांगें, जानिए इतना बढ़ाया मानदेय

• LAST UPDATED : October 20, 2023
  • आशा वर्कर्स की सेवानिवृति पर मिलेंगे 2 लाख रुपए : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

  • मासिक मानदेय में भी 2100 रुपए की बढ़ोतरी

India News (इंडिया न्यूज), Asha Workers Strike Ends, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रुपए की बढ़ोतरी कर 6100 रुपए मासिक और सेवानिवृति पर 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। मनोहर लाल ने यहां हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान इस बात की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि आशा वर्कर्स को पहले ही कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक और आशा वर्कर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

आशा वर्कर्स 73 दिन से थी हड़ताल पर

बता दें कि आशा वर्कर्स यूनियन ने 73 दिन से जारी हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। 20 अक्टूबर को सभी आशा वर्कर्स जिला मुख्यालयों पर सभाएं करके अपनी ड्यूटी ज्वाइंन करेंगी। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के आह्वान पर प्रदेश की 20000 आशा वर्कर्स अब दोबारा काम पर लौटेंगी। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव सुनीता ने किया।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठंड

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox