होम / Haryana Government : प्रदेश की सड़काें पर शव रखकर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन

Haryana Government : प्रदेश की सड़काें पर शव रखकर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Government, चंडीगढ़ : हरियाणा की सड़काें पर शव रखकर अब प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। जी हां, इसके लिए प्रदेश सरकार कानून बनाने जा रही है। इस कानून के तहत सार्वजनिक जगहों पर शव के साथ विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा मृत शरीर का सम्मान विधेयक 2023 तैयार किया जाएगा। इसमें शव के साथ प्रदर्शन करने पर सजा के साथ जुर्माने का भीेे प्रावधान होगा।

बता दें कि इस कानून को शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। अक्सर सामने आता है कि विभिन्न जिलों में शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया जाता है जिससे जाम के कारण आम जनता को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक साल की सजा व 50 हजार रुपए का जुर्माना

बिल के मुताबिक विरोध प्रदर्शन की स्थिति में परिजनों को शव को अपने कब्जे में लेकर उसका समय पर अंतिम संस्कार करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करते और शव का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन में करते हैं तो एक साल तक की कारावास की सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई संगठन या परिवार से बाहर लोग भी प्रदर्शन करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान में बिल में किया जाएगा। वहीं अगर परिजन शव नहीं लेते और विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहते हैं तो अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी प्रशासन की ही रहेगी। आपको यह भी बता दें कि इस बारे में राजस्थान में पहले ही कानून बन चुका है।

यह भी पढ़ें : CM Attacks Congress : कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत तय है: सीएम मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Stubble Burning : प्रदेश के 3 जिलों में पराली जलाने के 50% से ज्यादा मामले, फतेहाबाद सबसे आगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox