होम / Congress Appeals to Voters : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें : कांग्रेस

Congress Appeals to Voters : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें : कांग्रेस

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Congress Appeals to Voters, नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मतदाताओं से अपने मत का बेहतरीन उपयोग करने तथा कांग्रेस सरकार का चुनाव करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का भरोसा है। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अपनी अपील में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राज्य को विकास, प्रगति और सामाजिक न्याय देने में सक्षम इस न्याययुक्त सरकार को बनाए रखने में उन्हें मदद करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे युवा मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं, उनका विशेष स्वागत एवं अभिनंदन।

लोकतंत्र को मज़बूत बनाइए, भरोसा बरक़रार रखिए

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र को मज़बूत बनाइए, भरोसा बरक़रार रखिए। क्योंकि …“बात है अभिमान की, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की।’’ छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव में शुक्रवार को 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है और कांग्रेस सत्ता में बने रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मध्य प्रदेश के मतदाताओं के लिए एक अलग अपील में खरगे ने कहा कि राज्य के लोग आज जीतेंगे क्योंकि वे बदलाव के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा,‘‘ पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से हमारा आग्रह है कि वे बदलाव के इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और मतदान अवश्य करें।’’

रोज़गार के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहें

उन्होंने मतदाताओं से अपने संदेश में कहा,‘‘रोज़गार के नए आयाम आपका इंतज़ार कर रहें हैं और आप प्रदेश के भर्ती घोटालों से मुक्ति पाएंगे।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ,‘‘ हमारी माताओं-बहनों का बहुमूल्य वोट महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा चक्र खड़ा करेगा, जिससे वे स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे किसान एवं खेतिहर मज़दूर भाई-बहन फ़सल के लिए बेहतर दाम पाएंगे और उनके एक वोट से उनका क़र्ज़ माफ़ होगा।’’ उन्होंने कहा , ‘‘हमारे दलित, आदिवासी एवं पिछड़े समाज के लोग रोज़ाना हो रहे अत्याचार से छुटकारा पाएंगे और न्याय प्रणाली में विकास के प्रबल भागीदार बनेंगे।

यह भी पढ़ें : PM on Hamas-Israel-Conflict : हमास-इजरायल संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : मोदी

यह भी पढ़ें : Nuh Clash News : नूंह में फिर हंगामा, कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव, कई घायल

यह भी पढ़ें : Kulgam Encounter : लश्कर के 5 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh : भारत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में निर्बाध वैध वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox