होम / Canal Breaking In Sirsa : सिरसा में नहर टूटने से कई एकड़ फसल जलमग्न

Canal Breaking In Sirsa : सिरसा में नहर टूटने से कई एकड़ फसल जलमग्न

• LAST UPDATED : November 20, 2023
  • नहर ले कई फुट लम्बे हिस्से में पड़ा कटाव

India News (इंडिया न्यूज), Canal Breaking In Sirsa, चंडीगढ़ : हरियाणा के सिरसा जिले में गांव दड़बा कलां व माखोसरानी के समीप नोहर फीडर नहर सोमवार सुबह 7 बजे अचानक टूट गई। नहर टूटने से करीब 100 फुट कटाव हो गया है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया है। इसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी व मौके पर पहुंचे। नहर में आए कटाव को जल्द ही ठीक करने का कार्य किया जाएगा।

फसलों को हुआ नुकसान

नोहर फीडर नहर टूटने से किसानों की बिजाई की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को इससे आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। वह फसलों में पानी का भराव होने से किसान आगे भी बिजाई करने में परेशानी होगी। क्योंकि गेहूं की बिजाई का समय निकला जा रहा है। नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से टूटती है। इस सीजन में बार बार नहर टूट रही है। जबकि इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कटाव को भरने का काम शुरू

सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह ने बताया कि नोहर फीडर नहर सुबह करीब 7 बजे टूट गई। नहर टूटने से करीब सौ फुट का कटाव हुआ है। जिसे जल्द ही ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party : भाजपा को झटका, जजपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें : Nayab Saini : देश-प्रदेश में भाजपा ने सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी: नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : 28 नवंबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox