होम / PM Mathura Visit : विकास से दूर नहीं रहेंगे मथुरा और ब्रज, होंगे भगवान के दिव्य दर्शन

PM Mathura Visit : विकास से दूर नहीं रहेंगे मथुरा और ब्रज, होंगे भगवान के दिव्य दर्शन

• LAST UPDATED : November 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Mathura Visit, जयपुर/मथुरा: देश के पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनावी सभा के बाद भगवान कृष्ण की नगरी में चल रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे और वहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचने पर पीएम का अभिनंदन किया। बता दें कि संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज रज उत्सव मनाया जा रहा है।

मोदी श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री

वहीं आपको बता दें मोदी श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार शाम को सबसे पहले वह श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा की और फिर वह ब्रजरज उत्सव में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा, भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे। मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। उनका अंतिम समय भी गुजरात में ही बीता था।

अयोध्या में तो आ चुकी है प्राण प्रतिष्ठा की तिथि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ब्रज-भूमि को वह महत्व नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। मथुरा और ब्रज अब विकास की इस दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। विश्वनाथ धाम, उज्जैन में महाकाल धाम, केदारघाटी में केदार के दर्शन कर लाखों भक्त धन्य हो रहे हैं। अयोध्या में तो प्राण प्रतिष्ठा की तिथि आ चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी भगवान के दर्शन और भी दिव्यता के साथ होंगे।

वहीं इससे पहले पीएम ने राजस्थान के राजसमंद के देवगढ़ में चुनावी सभा को भी संबोधित कर राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज तक इससे (कांग्रेस) बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी, इसलिए राज्य के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है।

यह भी पढ़ें : PM on Rajasthan Assembly Elections : महिलाओं को अब कांग्रेस बर्दाश्त नहीं : मोदी

यह भी पढ़ें : Rajori Encounter New Updates : लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकी मारा गया

यह भी पढ़ें : Rajori Encounter : आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox