होम / Aap Taunt on BJP : किसानों को लगातार परेशान कर रही भाजपा : अनुराग ढांडा

Aap Taunt on BJP : किसानों को लगातार परेशान कर रही भाजपा : अनुराग ढांडा

• LAST UPDATED : November 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Aap Taunt on BJP, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल के राज में अब तक किसानों को परेशानी ही झेलनी पड़ी है। पहले डीएपी खाद को लेकर और अब यूरिया को लेकर किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पूरे प्रदेश में यूरिया की किल्लत है। उन्होंने कहा कि किसान डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरो के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। यूरिया की मांग का एक तिहाई भी उपलब्ध नहीं है।

50 से लेकर 100 रुपए तक ऊपर लेकर यूरिया पर कालाबाजारी चल रही है। किसानों को कहीं भी राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम अभी हाल में ही राजस्थान में जाकर कहते हैं कि किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी दिया जाएगा, जबकि हरियाणा में तो गेहूं का एमएसपी 2275 रुपए प्रति क्विंटल है और वो भी नहीं मिल पाता। उसके लिए भी किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर हरियाणा के किसानों से नफरत करते हैं और हरियाणा के किसानों के प्रति उनका रवैया बहुत ही निराशाजनक है। उनकी नियत किसानों को फायदा पहुंचाने की नहीं है।

किसान आंदोलन के बाद से बीजेपी हरियाणा के किसानों को खत्म कर देना चाहती है, इसलिए किसानों को हरेक सुविधा लेने के लिए जूझना पड़ता है। इससे पहले डीएपी खाद की किल्लत को लेकर भी किसानों को जूझना पड़ा था। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया लेने के लिए भी बड़ी बड़ी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। प्रदेश में किसी भी जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। मजबूरन किसानों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे और प्रदेश के किसानों के लिए यूरिया का स्टॉक उपलब्ध करवाने का काम करे।

यह भी पढ़ें : Aided Colleges Issue : एडेड कॉलेजों के स्टाफ के सरकारी कॉलेजों में समायोजन पर टकटकी

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Updates : प्रदेश में जल्द ठंड बढ़ने के आसार

यह भी पढ़ें : CM on Shops Registry : मनोहर लाल ने जारी किए आदेश, दुकानों की बिक्री के बाद तुरंत रजिस्ट्री करवाना जरूरी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास
Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर
Haryana Crime: छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर क्या जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox