होम / BCG Vaccine : अंबाला सहित प्रदेश के कई जिलों में चलेगा टीबी बचाव अभियान

BCG Vaccine : अंबाला सहित प्रदेश के कई जिलों में चलेगा टीबी बचाव अभियान

• LAST UPDATED : November 28, 2023
  • 8 जनवरी से चयनित लोगों को लगाया जाएगा बीसीजी का टीका

India News (इंडिया न्यूज), BCG Vaccine, चंडीगढ़ : प्रदेश में व्यस्कों को टीबी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। 11 जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जहां हर गांव में पोलियाे बूथ की तर्ज पर शिविर लगाए जाएंगे। जी हां, अभियान के दौरान 8 जनवरी से चयनित लोगों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा।

2025 तक भारत को किया जाएगा टीबी मुक्त

स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसीलिए 8 जनवरी, 2024 से टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। पहले चरण में अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, हिसार, जींद, कैथल, नूंह, रोहतक और सिरसा में बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। बीसीजी टीका 18 से 60 वर्ष तक के व्यस्क और टीबी मरीजों व उसके संपर्क में आने वाले लोगों को लगाने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दिसंबर में सर्वे शुरू करने जा रहा है।

जानिए इतने साल तक रहेगा टीके का असर

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन, सोनीपत डॉ. नीरज यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाता था। इस टीके का असर 14 वर्षों तक होता है, इसीलिए अब उन सभी लोगों को यह टीका लगाया जाएगा, जिन्हें टीबी होने का खतरा है।

टीबी के लक्षण

  • दो हफ्तों से ज्यादा खांसी रहना।
  • सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना।
  • बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना।
  • थकावट रहना।
  • वजन कम रहना।
  • अक्सर सांस लेने में दिक्कत होना।

यह भी पढ़ें : Assembly Winter Session 2023 : विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से होगा शुरू

यह भी पढ़ें : Internal Tussle in Congress : अपनी ही पार्टी में वर्चस्व व अस्तित्व की लड़ाई रहे कई दिग्गज

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Congress : एक बार फिर विवादों में घिरी कांग्रेस, रैली के दौरान जयप्रकाश ने बुजुर्ग को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
HCS Officer Arrests : रिश्वत मामले में महिला अधिकारी चल रही थी फरार, ACB ने दबोची, भेजा जेल
Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें
Manohar Lal Khattar : खट्टर ने करनाल के लोगों से किया बड़ा वादा, पूर्व मुख्यमंत्री के इस फैसले से बढ़ेगा रोजगार
Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास
Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर
Haryana Crime : छोटी सी रकम के लिए साहूकार ने मजदूर पर किया जुल्म, पीट पीट कर किया बुरा हाल ,सदमे में गरीब ने की आत्महत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox