होम / Nayab Singh : गरीबों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रही भाजपा : नायब सैनी

Nayab Singh : गरीबों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रही भाजपा : नायब सैनी

• LAST UPDATED : December 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Nayab Singh, चंडीगढ़ : पानीपत में अपने अभिनंदन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कांग्रेस की गारंटी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार गरीबों को ढूंढ-ढूंढकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है, जबकि भाजपा विकास की गारंटी के साथ तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत में रोड शो निकला

पानीपत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत में रोड शो निकाला। सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों तथा आम लोगों ने फूलमालाओं से सैनी का जगह-जगह स्वागत किया। बाइक पर सवार सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी-मनोहर जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों से पानीपत को भाजपामय कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और आमजन का उत्साह जो देखने को मिल रहा है, उससे तय है कि 2024 में मोदी-मनोहर सरकार तीसरी बार बड़े प्रचंड बहुमत से बन रही है।

बड़ी फूल माला पहनाकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज, जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा सहित तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों ने बड़ी फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा जिले की लगभग 256 सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व अन्य सम्मानित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नागरिक अभिनंदन किया। पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर मिले सम्मान पर प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं पानीपत के हजारों कार्यकर्ताओं और यहां की जनता का सम्मान है।

यह भी पढ़ें : Health Department Controversy : जारी है स्वास्थ्य विभाग को लेकर विवाद, आने वाले विस सत्र में मामले पर अनिल विज का जवाब देने से इंकार

यह भी पढ़ें : Ashok Khemka VS Sanjeev Verma : हरियाणा में दो सीनियर अधिकारियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच होगी

यह भी पढ़ें : Police Report Card : पुलिस अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार, लापरवाही बरतने वाले नपेंगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox