होम / Haryanvi Artist Naveen Naru Arrest : रेप केस में कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

Haryanvi Artist Naveen Naru Arrest : रेप केस में कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 6, 2023
  • महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

India News (इंडिया न्यूज), Haryanvi Artist Naveen Naru Arrest, चंडीगढ़ : हरियाणवी कलाकार नवीन नारू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जी हां, पुलिस ने रेप केस में नारू को काबू किया है। 18 दिन पहले उस पर हिसार के हांसी में एक महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया था। इसी कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी एक ब्रेजा कार जब्त कर ली है। साथ ही उसके बैंक खाते भी जांचे जा रहे हैं।

कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कर चुका है काम

बता दें कि नारू हरियाणा की फेमस कलाकार सपना चौधरी के साथ भी कई गानों में काम कर चुका है। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत प्रसिद्ध हुआ था। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानें पूरा मामला

हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आई थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया जिसके बाद वह बेसुध कर दिया और फिर नारू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अक्सर ब्लैकमेल किया जाने लगा। उसके साथ कई बार रेप किया गया। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी।

सपना चौधरी के साथ किए कई हिट गाने

इतना ही नहीं सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43M व्यूज मिले हैं जिसने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। इसके अलावा कई और फेमस गानों में भी नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : Accident in Kurukshetra : ट्रक चालक ने एकदम से लगाई ब्रेक, हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox