होम / RBI Monetary Policy : रेपाे रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर, लोन नहीं होंगे महंगे

RBI Monetary Policy : रेपाे रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर, लोन नहीं होंगे महंगे

• LAST UPDATED : December 8, 2023
  • पांचवीं बार नीतिगत दर अपरिवर्तित रखी गई

India News (इंडिया न्यूज), RBI Monetary Policy, नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार 5वीं बार ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। बदलान न होने के कारण लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थी। बता दें कि कई दिनों से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में फैसले लिए गए थे जिसकी जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी।

वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी काफी नाजुक

शक्तिकांत दास ने कहा कि कर्ज का स्तर बढ़ने, भू-राजनीतिक तनाव और अत्यंत खराब मौसम के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी बहुत नाजुक बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर के अनुसार वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा, हमारी बुनियाद सुदृढ़ है और यह लगातार पांचवीं बार है जब नीतिगत दर यानी रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

जीडीपी वृद्धि दर इतनी रहने के आसार

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जीएसटी संग्रह, पीएमआई (परजेचिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े मजबूत बने हुए हैं और इन सबको देखते हुए चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

खुदरा महंगाई दर के अनुमानित आकंड़े जारी

आरबीआई ने खुदरा महंगाई दर के अनुमानित आकंड़े भी जारी किए हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए 5.6 फीसदी, जनवरी-मार्च 2024 के लिए 5.2 फीसदी और अप्रैल-जून 2024 लि 5.2 फीसदी रखा गया है। इन तीनों ही अनुमानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद जुलाई-सितंबर 2024 और अक्टूबर-दिसंबर 2024 के लिए क्रमश: 4.0 फीसदी और 4.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express : अमृतसर और कटरा से नई दिल्ली तक चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav में राज्यपाल ने किया सरस और शिल्प मेले का शुभारंभ

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : कुरुक्षेत्र के लिए अंबाला रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox