होम / Nirmal Singh-Chitra Quit Party : आप को हरियाणा में बड़ा झटका, निर्मल सिंह व बेटी चित्रा ने पार्टी छोड़ी

Nirmal Singh-Chitra Quit Party : आप को हरियाणा में बड़ा झटका, निर्मल सिंह व बेटी चित्रा ने पार्टी छोड़ी

• LAST UPDATED : December 29, 2023
India News (इंडिया न्यूज़), Nirmal Singh-Chitra Quit Party, चंडीगढ़ : हरियाणा में पैर जमाने की लंबे समय से कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो कद्दावर नेताओं नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी एवं पार्टी हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

5 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार दोनों नेता 5 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।  फिलहाल सीट से भाजपा के असीम गोयल विधायक हैं।

वहीं चित्रा को अंबाला कैंट से चुनावी रण में उतारे जाने की उम्मीद है। यहां से भाजपा दिग्गज व होम मिनिस्टर अनिल विज विधायक हैं। बता दें कि निर्मल सिंह कैबिनेट मिनिस्टर व चार बार नग्गल सीट से विधायक रह चुके हैं। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। साल 2018 में निर्मल सिंह ने अपनी सियासी विरासत अपनी बेटी चित्रा सरवारा सौंप दी। चित्रा सरवारा एक राजनीतिज्ञ के अलावा एक प्रोफेशनल डिजाइनर व एक समाजसेविका हैं। 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में डिजाइन मैनेजर के रूप में उनके कौशल और काम को काफी सराहा गया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Covid-19 New Updates : प्रदेश में फिर कोरोना का हब बन रहा गुरुग्राम

यह भी पढ़ें : Factory Accidents : मुनाफे के खेल में जिंदगी हो रही सस्ती, फैक्टरियों में हादसों में अंग गंवाकर अपंग हो रहे मजदूर

यह भी पढ़ें : Haryana Technical Education : तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की कम हो रही रुचि

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox