होम / PM Modi Tamil Nadu visit : भारतीय युवा एक साहसी और नई दुनिया बना रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Tamil Nadu visit : भारतीय युवा एक साहसी और नई दुनिया बना रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

• LAST UPDATED : January 2, 2024
India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Tamil Nadu visit, तिरुचिरापल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नवोन्मेषकों ने 2014 में पेटेंट की संख्या करीब 4,000 से बढ़ाकर अब लगभग 50,000 कर दी है। तमिलनाडु सरकार की ओर से संचालित भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कवि भारतीदासन के तमिल छंदों पुधियाथोर उलागम सेवोम’ का हवाला दिया और कहा कि इसका मतलब एक साहसी, नई दुनिया बनाना है जो विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य भी है। मोदी ने कहा कि भारतीय युवा पहले से ही ऐसी दुनिया बना रहे हैं। इस विश्वविद्यालय का नाम भारतीदासन के ही नाम पर रखा गया है।

भारतीय वैज्ञानिक चंद्रयान जैसे अभियानों के माध्यम से दुनिया के नक्शे पर पहुंच चुके

पीएम ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक चंद्रयान जैसे अभियानों के माध्यम से दुनिया के नक्शे पर पहुंच चुके हैं और ‘हमारे नवोन्मेषकों ने पेटेंट की संख्या 2014 में लगभग 4,000 से बढ़ाकर अब लगभग 50,000 कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत के मानविकी क्षेत्र के विद्वान दुनिया के सामने भारत की कहानी को ऐसे प्रदर्शित कर रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

युवाओं का मतलब ऊर्जा…

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के संगीतकार और कलाकार लगातार देश के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ला रहे हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि शिक्षा का सही उद्देश्य उसे अर्जित करने के बाद एक बेहतर समाज और देश बनाने में उसका उपयोग करना है। मोदी ने कहा, “युवाओं का मतलब ऊर्जा है। इसका मतलब है गति, कौशल और व्यापक स्तर पर काम करने की क्षमता। पिछले कुछ वर्षों में हमने गति और व्यापक स्तर पर काम किया है, ताकि समाज को फायदा पहुंच सकें।

10 वर्षों में हवाई अड्डो़ें की संख्या हुई दोगुनी

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, हवाई अड्डों की संख्या 74 से दोगुनी होकर लगभग 150 हो गई है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में एक जीवंत समुद्र तट है, इसलिए आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत में प्रमुख बंदरगाहों की कुल कार्गो हँडलिंग क्षमता 2014 से दोगुनी हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सड़क और राजमार्ग निर्माण की गति पिछले 10 वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है और देश में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या बढ़कर लगभग एक लाख हो गई है जो कि 2014 तक 100 से भी कम थी।

यह भी पढ़ें : Online Fraud : चरखी दादरी में ऑनलाइन मंगवाए थे आईफोन, बॉक्स में यह निकला

यह भी पढ़ें : Cold Weather : हरियाणा-पंजाब के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी

यह भी पढ़ें : Ayodhya Bus Service : हरियाणा के 3 जिलों से चलेंगी अयोध्या के लिए बसें : मूलचंद शर्मा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox