होम / Mallikarjun Kharge Appeal : मीडिया कांग्रेस की सपोर्ट करे, नहीं तो पार्टी खत्म हो जाएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge Appeal : मीडिया कांग्रेस की सपोर्ट करे, नहीं तो पार्टी खत्म हो जाएगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

• LAST UPDATED : January 6, 2024
  • मीडिया को बताया पार्टी की ऑक्सीजन

India News (इंडिया न्यूज), Mallikarjun Kharge Appeal, नई दिल्ली : भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया से पार्टी के समर्थन की अपील की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे कांग्रेस की सपोर्ट करें, नहीं तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से

खड़गे ने मीडिया को पार्टी की आक्सीजन बताया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हो रही इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी और यह 15 राज्यों से गुजरेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ही पहले की तरह ही इस पदयात्रा को भी लीड करेंगे। मणिपुर के बाद यात्रा नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए यह मेघालय में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा बंगाल फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जाएगी।

यात्रा का लोगो और नारा रिलीज

कांग्रेस प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और नारा भी रिलीज किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को भी कांग्रेस की तरफ से यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि दल जहां भी हो सकेगा, वे यात्रा से जुड़ेंगे।

यात्रा का पूरा शेड्यूल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12.30 बजे मणिपुर के इंफाल से आरंभ होगी। मणिपुर के बाद नागालैंड, असम, फिर अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र आदि राज्यों में भी जाएगी।

जानें कहां-कितने दिन की यात्रा रहेगी

  • राजस्थान में 128 KM, 1 दिन और 2 जिले।
  • उत्‍तर प्रदेश में 1074 KM, 11 दिन रहेंगे और 20 जिले।
  • छत्तीसगढ़ में 536 KM, 5 दिन और 7 जिले।
  • झारखंड में 8 दिन और 13 जिले।
  • बिहार में 4 दिन और 7 जिले।
  • बंगाल में 5 दिन और 7 जिले।

यह भी पढ़ें : Alaska Airlines Flight Emergency Landing : उड़ान भरने के दौरान खुला दरवाजा, 174 यात्रियों की सांसें अटकीं

यह भी पढ़ें : COVID-19 Update : भारत में 774 नए मामले आए सामने

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : जानिए राम मंदिर की बनावट और खासियतें

यह भी पढ़ें : Jhajjar Lamps : रामलला मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के दिन झज्जर के दीयों से जगमग होंगे 3 प्रदेश

Tags: