होम / Haryana Rain Alert : प्रदेश में जल्द दिखेगी रिमझिम बारिश

Haryana Rain Alert : प्रदेश में जल्द दिखेगी रिमझिम बारिश

• LAST UPDATED : January 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Rain Alert, चंडीगढ़ : काफी दिनों से हरियाणा बारिश से अछुता है, लेकिन अब जल्द ही प्रदेश में बारिश होगी। बता दें कि शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। अधिकतर लोग ठंड से कारण घरों में दुबके बैठे हैं।

वहीं मजबूरन जो लोग बाहर हैं वे लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से राहत ले रहे हैं। जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव की संभावना है।

9-10 जनवरी को दिखेगी बारिश

विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 और 10 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बदलवाई देखने को मिलेंगी वहीं गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं। 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार हैं। आज बारिश होने की संभावना है। 11 जनवरी की बात करें तो घना कोहरा छाने की संभावना है। इतना ही नहीं दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 जनवरी को भी घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Newly Married Couple Commits Suicide : पानीपत में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

यह भी पढ़ें : CM Farmer Friendly Decision : किसानों को राहत, ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के आकलन के लिए गोवा जाएंगे

Tags: