होम / Surajkund Mela 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

Surajkund Mela 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

• LAST UPDATED : January 11, 2024
  • 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा मेला

India News (इंडिया न्यूज़), Surajkund Mela 2024, चंडीगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने राष्ट्रपति को सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला-2024 का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला, फरीदाबाद का इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उद्घाटन करेंगी। बता दें कि यह मेला 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा।

राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और अधिक मिलेगा हौसला

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि सूरजकुण्ड मेले का उद्घाटन करने के उनके निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वे 2 फरवरी को इस मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और अधिक हौसला मिलेगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में अफ्रीकन देशों से हरियाणा का कैसे जुड़ाव हो सकता है और वहां के लोग यहां क्या योगदान दे सकते हैं, शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर चर्चा होगी।

2 जनवरी को दीपावली जैसा वातावरण

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सदियों से देशवासियों को इस दिन का इंतजार था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और अब वह घड़ी आ गई है, जब मंदिर पूर्णतया बनकर तैयार है। इस मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस भव्य मंदिर के उद्घाटन अवसर पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होंगे। पूरे देश के जनमानस में खुशी की लहर है।

आज देश में वैसा ही माहौल है जैसा सदियों पहले भगवान श्री रामचन्द्र की लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर था। वैसा ही देश में 22 जनवरी को दीपावली जैसा वातावरण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रहेगा। उन्होंने इस मौके पर सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक कार्यक्रम है, सब संस्थाएं इस कार्य में लगी हुई है, जो घर-घर जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से 9 फरवरी को अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ लोगों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत फ्री ले जाया जाएगा और इस योजना के दायरे में नहीं आने वाले लोग, जिनकी आय निर्धारित सीमा से अधिक है, वे किराया भरकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Honoring of Arjuna Awarded Players : अर्जुन अवाॅर्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Hisar Airport से चंडीगढ़, दिल्ली समेत 6 जगहों के लिए उड़ेंगे विमान : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Weather : कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

Tags: