होम / Benefits of Blowing Conch : घर में शंख रखने और बजाने के ये हैं 10 मुख्य फायदे

Benefits of Blowing Conch : घर में शंख रखने और बजाने के ये हैं 10 मुख्य फायदे

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Blowing Conch : पूजा-पाठ में शंख बजाने का चलन युगों-युगों से चला आ रहा है। देश के कई भागों में लोग शंख को पूजा घर में रखते हैं और इसे नियमित रूप से बजाते हैं। ऐसे में यह उत्सुकता एकदम स्वाभाविक है कि शंख केवल पूजा-अर्चना में ही उपयोगी है या इसका सीधे तौर पर कुछ लाभ स्वास्थ्य के लिए भी है।

पूजा-पाठ में शंख बजाने का चलन युगों-युगों से

पूजा-पाठ में शंख बजाने का चलन युगों-युगों से है। देश के कई भागों में लोग शंख को पूजा घर में रखते हैं और इसे नियमित रूप से बजाते हैं। ऐसे में यह उत्सुकता एकदम स्वाभाविक है कि शंख केवल पूजा-अर्चना में ही उपयोगी है या इसका सीधे तौर पर कुछ लाभ भी है।

दरअसल, सनातन धर्म की कई ऐसी बातें हैं, जो न केवल आध्यात्मिक रूप से, बल्कि कई दूसरे तरह से भी फायदेमंद हैं। शंख रखने, बजाने व इसके जल का उचित इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ होते हैं। कई फायदे तो सीधे तौर पर सेहत से जुड़े हैं। आगे चर्चा की गई है कि पूजा में शंख बजाने और इसके इस्तेमाल से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों में शंख को लक्ष्मी का भाई बताया गया है, क्योंकि लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में होती है।

2. शंख को इसलिए भी शुभ माना गया है, क्योंकि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही अपने हाथों में इसे धारण करते हैं।

3. पूजा-पाठ में शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है, जहां तक इसकी आवाज जाती है, इसे सुनकर लोगों के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं। अच्छे विचारों का फल भी स्वाभाविक रूप से बेहतर ही होता है।

4. शंख के जल से शिव और लक्ष्मी आदि का अभिषेक करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

5. ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि शंख में जल रखने और इसे छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है।

6. शंख की आवाज लोगों को पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करती है। ऐसी मान्यता है कि शंख की पूजा से कामनाएं पूरी होती हैं। इससे दुष्ट आत्माएं पास नहीं फटकती।

7. वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख की आवाज से वातावरण में मौजूद कई तरह के जीवाणुओं-कीटाणुओं का नाश हो जाता है। कई टेस्ट से इस तरह के नतीजे मिले हैं।

8. शंख बजाने से फेफड़ों का व्यायाम होता है, पुराणों के जिक्र मिलता है कि अगर श्वास का रोगी नियमित तौर पर शंख बजाए तो वह बीमारी से मुक्त हो सकता है।

9. शंख में रखे पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, यह दांतों के लिए भी लाभदायक है। शंख में कैल्शियम, फास्फोरस व गंधक के गुण होने की वजह से यह फायदेमंद है।

10. वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी शंख में ऐसे कई गुण होते हैं, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। शंख की आवाज से ‘सोई हुई भूमि’ जाग्रत होकर शुभ फल देती है।

यह भी पढ़ें : Ginger Benefits for Health : अदरक एक, गुण अनेक, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे

यह भी पढ़ें : Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

यह भी पढ़ें : Farmers Protest at Shambhu Border : दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox