होम / Selja on Farmers Movement : किसानों के प्रति सरकार का व्यवहार अपमानजनक : कुमारी सैलजा

Selja on Farmers Movement : किसानों के प्रति सरकार का व्यवहार अपमानजनक : कुमारी सैलजा

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Selja on Farmers Movement, चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने का वादा करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार अब लाठी-गोली का सहारा ले रही है। किसानों को शांतिपूर्वक अपने ही देश की राजधानी तक पहुंचने देने की बजाय उन्हें रास्ते में ही रोकना और उनके साथ तानाशाहों जैसा व्यवहार करना अति निंदनीय है। सरकार को किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के बजाय बातचीत के जरिए हल करना चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब के किसान लंबे समय से केंद्र सरकार को उसके वादे याद दिला रहे हैं। वे अपनी मांगें पूरी न होने पर दिल्ली तक मार्च करने का ऐलान कर रहे थे, लेकिन दिल्ली में बैठी तानाशाही सरकार ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया और अब जब किसान दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं तो राज्य की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पुलिस को उन पर रबड़ की गोलियां चलाने और लाठीचार्ज करने के आदेश दे रही है। वे उन पर आंसू गैस के गोले छोड रहे हैं, लाठियां बरसा रहे हैं।’ यह हृदय विदारक बात है।

केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी

केंद्र सरकार के पास देश के 62 करोड़ किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। इस बीच प्रधानमंत्री ने अपने चंद उद्योगपति मित्रों का 10,50,000 करोड़ का कर्ज एक झटके में माफ कर दिया है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। यह सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की छोटी-बड़ी आर्थिक गतिविधियां किसानों की बदौलत ही चलती हैं। किराये की छोटी सी दुकान भी तभी चलती है जब किसान की जेब में पैसा हो। अच्छी फसल के बाद ही बाज़ार में नए उत्पादों की बिक्री बढ़ती है। लेकिन, भाजपा के शासन में किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर

केंद्र सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें लगातार किसानों को परेशान कर रही हैं और उनके साथ भेदभाव कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी केंद्र सरकार को अपनी जिद्द छोड़नी चाहिए। उन्हें तुरंत किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’ जब किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो उन्हें राजधानी पहुंचकर अपनी बात कहने का अधिकार है। दिल्ली में उनका स्वागत किया जाना चाहिए, न कि उन पर गोली या लाठीचार्ज किया जाना चाहिए।’ सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है और अगर देश और प्रदेश में हालात ऐसे ही रहे तो निश्चित तौर पर देश की आंतरिक स्थिति जनता के लिए प्रतिकूल हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Big Breaking : केंद्र के साथ एक बार फिर बैठक, शाम तक दिल्ली कूच रोका

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

यह भी पढ़ें : Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?
Punjab Haryana High Court: पुलिस के एसपी से लेकर थाना स्टाफ पर कार्रवाई की तलवार, सरकारी वकील से हुआ विवाद
Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम
Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन
Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार
CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन
Haryana Election 2024: क्या कुमारी सैलजा BJP में होंगी शामिल? CM सैनी का बड़ा बयान ‘मुख्यमंत्री बनने की मांग की तो…’
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox