होम / Subhash Barala : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुभाष बराला

Subhash Barala : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सुभाष बराला

• LAST UPDATED : February 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Subhash Barala, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष रहे सुभाष बराला को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी  बराला को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराला राज्यसभा में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सांसद निर्वाचित होने पर बराला ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।

राज्यसभा में सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हुए स्थान पर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की उपस्थिति में बराला ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सुभाष बराला के विरोध में कांग्रेस व अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा, इसलिए मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार ने बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया। सुभाष बराला के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए जाने पर हरियाणा भाजपा में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : Internet Closed in Haryana : आज रात तक इंटरनेट पर है पाबंदी, हालात आगे भी सही न होने के आसार

यह भी पढ़ें : Farmers Delhi March Live : आर-पार के मूड में किसान, आज होगा घमासान, 11 बजे दिल्ली कूच

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly : हरियाणा सरकार 14 फसलों की MSP पर करती है खरीद

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Date : मार्च में घोषित हो सकती है लोकसभा चुनाव की तिथि

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox