होम / Manohar Joshi Passes Away : प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

Manohar Joshi Passes Away : प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

• LAST UPDATED : February 23, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Joshi Passes Away, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं : पीएम

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा, ‘मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया।’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक काम किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मनोहर जोशी को उनके परिश्रम के लिए भी याद किया जाएगा, जिन्हें नगरपालिका से लेकर विधानमंडल और संसद तक में सेवा करने का सम्मान मिला।

मोदी ने कहा, ‘‘उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’ शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। जोशी संसद के सदस्य भी चुने गए थे और वह 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Day 11 : आज देशभर में किसान मनाएंगे ब्लैक डे, 26 को टैक्टर मार्च

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox