होम / Karnal Sanjha Bazaar Inauguration : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबी रेखा से बाहर निकालने पर सरकार दे रही जोर : मुख्यमंत्री

Karnal Sanjha Bazaar Inauguration : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबी रेखा से बाहर निकालने पर सरकार दे रही जोर : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : February 24, 2024
  • करनाल सांझा बाजार का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

  • अपने प्रोडक्ट को डायरेक्ट मार्किट में बेच सकेंगी महिलाएं

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Karnal Sanjha Bazaar Inauguration, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए हर जिले में सांझा बाजार खोले जाएंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले में आज पहले सांझा बाजार का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इन समूहों की महिला सदस्यों को स्थायी आधार पर अपनी आजीविका कमाने के लिए इस नियमित बाजार में एक मंच पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 6 जिलों में सांझा बाजार के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। पहले चरण में बनने वाले इन सांझा बाजारों में हर एक में 10 केबिन बनाए जाएंगे और आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाए जाएंगे। इन कैबिनों का प्रत्येक दिन का किराया मात्र 100 रुपये होगा।

ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादन बेचने में अब शहरों में आसानी होगी

इस बाजार के तहत ग्रामीण महिलाओं को अब अपने उत्पादन बेचने में शहरों में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग जिलों में होते रहेंगे, क्योंकि इससे जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हैं वो अपने रोजगार के लिए या तो मेले में जाती थी या किसी और तरीके से अपना व्यवसाय करती थी। अब अपने हाथ से बने उन प्रोडक्ट को अब इस मेले के माध्यम से शहर में जाकर बेच सकते हैं। इससे महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी और जो ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं हैं, उन्हें आगे आने का भी एक सुनहरा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब करनाल के साथ-साथ और कई जिले हैं, जहां पर यह सांझ बाजार कार्यक्रम समय के समय तय होता रहेगा और यह बाजार अलग-अलग जगह पर लगता रहेगा।

पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बनाए गए

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के तहत पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में 6 लाख महिलाएं सदस्यों के रूप में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। इन 6 लाख महिलाओं में एक लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है। इसी चरण पर केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के अनुसार प्रदेशभर में पहले चरण में 500 महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों को गांव के साथ-साथ शहरों में भी और बढ़ावा देने पर सरकार जोर दे रही है।

स्वयं सहायता ग्रुप में पहुंची बरखा का कहना

वहीं स्वयं सहायता ग्रुप में पहुंची बरखा रायपुर ने कहा कि महिलाएं अपने प्रोडक्ट को लेकर आज सांझा बाजार पहुंची हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर का धन्यवाद किया और बताया कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिएं, जिससे महिलाओं को मजबूती मिलती है। हमने फ्रूट चाट का स्टाल लगाया है, जिसमें घर के डेयरी प्रोडेक्ट का हमारा स्टाल है और हम हेल्थ पर खास ध्यान देते हैं। अब सांझा बाजार के कार्यक्रम के तहत वह अपने प्रोडक्ट को बाजार में लेकर आएगी और सीधा डायरेक्ट बेच सकेगी।

महिलाओं ने सीएम का जताया आभार

इसके अतिरिक्त गीता शर्मा चिड़ाव गांव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर का मैं बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करती हूं। इस तरह के कार्यक्रम से सांझा बाजार कार्यक्रम के तहत महिलाओं को अपने प्रोडक्ट बेचने की एक पहल जो उन्होंने की है इससे महिलाओं का हौंसला बढ़ेगा। हम महिलाओं से जुड़े पर्स बैग और डेकोरेशन के समान लेकर आए थे और इस तरह के कार्यक्रम से हमें जहां मजबूती मिलेगी वहीं मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत करके हमारे रोजगार के साधन को खोल दिया है और हम भी लखपति दीदी बन जाएंगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. अमरिंद्र कौर, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला परिषद चेयरपर्सन परवेश राणा, प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, उपायुक्त अनीश यादव, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, एसपी शशांक कुमार सावन, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन करनाल के जिला प्रबंधक गुरमीत सिंह विर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024 : चेकिंग के दौरान 10 कारों से 15 लाख 41 हजार 700 रुपये कैश बरामद किया
Deepender Warned The Voters : दीपेंद्र ने मतदाताओं को किया सचेत : वोटकाटू दल व निर्दलियों का कोई भरोसा नहीं कि वो कहां जाएंगे 
Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य
Dr. Ashok Kumar Verma : 169 बार रक्तदान व 81 बार प्लेटलेट्स दान करने पर पुलिस उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा हुए सम्मानित
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ
Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?
CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने भरी हुंकार, बोले- ‘ कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, ये बिना पेंदी के लोटे हैं…’
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox