होम / Aap PC : हरियाणा में कुरुक्षेत्र से होगा युग परिवर्तन : डॉ. सुशील गुप्ता

Aap PC : हरियाणा में कुरुक्षेत्र से होगा युग परिवर्तन : डॉ. सुशील गुप्ता

• LAST UPDATED : March 1, 2024
  • “इंडिया” गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा: डॉ. सुशील गुप्ता

  • मजबूती से एकजुट होकर लड़ेंगे कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव 

डॉ. राजेश वधवा, India News (इंडिया न्यूज), Aap PC, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी को उनका वायदा याद दिलाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से भी ज्यादा बाड़ लगा दिए। आंसू गैस के गोले चलवा रहे हैं और गोली चलवा रहे हैं।

भाजपा सरकार ने किसानों को एक साल से ज्यादा समय तक बॉर्डरों पर बैठा कर रखा। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी है। किसान एमएसपी के लिए मनोहर सरकार की गोलियां खा रहा है और किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। धारा 307 के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पहले भी आंदोलनकारी किसानों की जड़ें चीन और पाकिस्तान में बताई थी।

प्रदेश सरकार किसानों को दिल्ली जाने का रास्ता दे

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को रास्ता देना का काम करे। हरियाणा के किसानों और व्यापारियों का नुकसान करने का काम न करे। इससे पहले भी दो साल पहले किसानों का रास्ता रोकने का काम किया था, अब फिर प्रदेश की जनता और व्यापारियों का रास्ता रोकने का काम कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी हलकों में किसानों ने कहा कि मनोहर सरकार किसानों के साथ दुश्मनी का व्यवहार कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकद्दमे दर्ज करने की धमकी दे रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार को अपने स्टेडियम देने से मना कर दिया, ताकि किसानों के लिए जेल न बने और पंजाब सरकार ने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिया। एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी और उसकी बहन को सरकारी नौकरी दी। आज क्षेत्र की जनता सब देख रही है। अब जनता लोकसभा चुनाव में इस चोट का जवाब वोट से देगी।

इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा

उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी “इंडिया” गठबंधन की मजबूत साझेदार है। उनकी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह चट्ठा, संदीप ओमकार, कंवरजीत सिंह, अमनदीप चीमा, हरप्रीत सिंह चीमा, लाडवा से पूर्व मंत्री रमेश गुप्ता, कैथल से सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अनिल, पुंडरी से कंवरपाल करोड़ा, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी से बातचीत हुई है। सभी कांग्रेस नेताओं ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन कर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें : AAP Leader Shot Dead : तरनतारन में आप नेता की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party : जजपा को आने वाले चुनाव में भाजपा से गठबंधन बनाए रखने की विराट उम्मीदें

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 
Loharu Assembly Constituency : राजस्थान के रेतीले टीलों के बीच शह और मात का चुनावी संग्राम: लोहारू में जेपी दलाल के सामने राजवीर फरटिया बड़ी चुनौती
kareena kapoor’s Birthday : करिश्मा कपूर ने अपनी “सबसे अच्छी बहन” करीना का जन्मदिन दिल को छू लेने वाले संदेश और बचपन की तस्वीरों के साथ मनाया
Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना
Fatehabad News : 5 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या कर फरार चल रहा हत्यारा पिता गिरफ्तार, पत्नी ने बताई हत्या करने की वजह
Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या
Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox