होम / कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर कसा तंज, ‘महंगाई से त्राहिमाम’

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर कसा तंज, ‘महंगाई से त्राहिमाम’

• LAST UPDATED : July 15, 2021
कुरुक्षेत्र/
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है, उन्होंने कहा आज पूरा देश बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे  हैं,  पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर एक हस्ताक्षर अभियान चला रही है, जिसके जरिए पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल डीजल भरवाने वाले लोगों से हस्ताक्षर करा रही है,  किस तरह से लगातार महंगाई के साथ-साथ पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ते जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र के विकास की खुली पोल- पूर्व मंत्री

बता दें अशोक का कहना है कि यह हस्ताक्षर अभियान की लिस्ट लंबी होती जा रही है, आप तस्वीरों में देख सकते हैं और जब यह हस्ताक्षर अभियान पूरा  हो जाएगा तो इसे देश के राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा,  और उनसे कहा जाएगा कि पेट्रोल-डीजल के जो रेट बढ़े हैं और महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है उसे कम किया जाए, लोकसभा के मानसून सत्र में भी बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे को जोर-शोर से कांग्रेस पार्टी जोर शोर से उठाएगी।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2 दिन की बरसात से कुरुक्षेत्र का विकास डूबता हुआ नजर आ रहा है,  कुरुक्षेत्र में विकास हुआ ही नहीं है,  एक छोटी सी बरसात ने कुरुक्षेत्र के विकास की पोल खोल दी है, लोगों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है,  सरकार दावा कर रही थी कि कुरुक्षेत्र का 40 करोड़ रुपये से विकास हुआ है, हम प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मांग करते हैं कि इस 40 करोड़ रुपये  की जांच हो इसके अंदर बहुत बड़ा घोटाला निकल कर सामने आ सकता है, जिससे कुरुक्षेत्र की जनता को पता चल सके कि आखिरकार कुरुक्षेत्र का विकास क्या हुआ है।

Tags: