होम / Haryana Lok sabha Election : जल्द गठबंधन पर फैसला लेगी जननायक जनता पार्टी

Haryana Lok sabha Election : जल्द गठबंधन पर फैसला लेगी जननायक जनता पार्टी

• LAST UPDATED : March 4, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Lok sabha Election, चंडीगढ़ : करनाल घरौंडा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठन की है, जोकि एनडीए के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पीएसी को सौंपेगी। उसके बाद ही चुनाव को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अब इस पार्टी को भी बैसाखी की जरूरत पड़ रही है। यहां आयोजित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की सयुंक्त सभा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। दोनों ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेने को कहा है।

पंजाब सरकार पर भी कसा तंज

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को समझौते में कुरुक्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी को देनी पड़ी। उप मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को 14 फसलों पर एमएसपी दे रही है, जबकि पंजाब सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पा रही।

15 मार्च तक बढ़ाई गिरदावरी की समय-सीमा

पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के सवाल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने जा रही है और गिरदावरी भी चल रही है, उसे 15 मार्च तक और बढ़ा दिया गया है। किसान अपनी फसलों का नुकसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर चढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sanjay Duhan Shot Dead : हिसार में सरपंच संजय दूहन की गोलियां मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : Nafe Singh Rathee Murder : दिन-दहाड़े इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या से हड़कंप

यह भी पढ़े : AAP Leader Shot Dead : तरनतारन में आप नेता की गोली मारकर हत्या

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox