होम / Farmers Protest LIVE Updates : पंधेर बोले- ट्रैक्टर-ट्रॉली तो सिर्फ बहाना, प्रदर्शन करने नहीं देना चाहती सरकार

Farmers Protest LIVE Updates : पंधेर बोले- ट्रैक्टर-ट्रॉली तो सिर्फ बहाना, प्रदर्शन करने नहीं देना चाहती सरकार

• LAST UPDATED : March 7, 2024
  • 10 मार्च को ट्रेनें रोकेंगे किसान

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest LIVE Updates, चंडीगढ़ : 13 फरवरी से शुरू हुआ किसानों का पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डरी पर धरना-प्रदर्शन जारी है। आज धरने का 24वां दिन है। पंजाब-हरियाणा के किसान यूनियन नेता लगातार एमएसपी सहित कई मांगों के लिए सरकार से बोल रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। इतना ही नहीं, अब बॉर्डरों पर महिलाएं भी पहुंच चुकी हैं। इसीलिए अब पंजाब-हरियाणा किसान यूनियनों ने शंभू सीमा पर 8 मार्च को महिला दिवस मनाने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन कई किसान नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। राजस्थान के दौसा, जयपुर, डूंगरपुर और कोटा-बूंदी से किसान जत्थे दिल्ली के रास्ते पर हैं। एक जत्थे को सवाई माधोपुर में ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के कई जिलों से जत्थे रवाना हुए हैं, आज भी कुछ जत्थे रवाना होंगे। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी लोग ट्रेनों से निकले हैं। जंतर-मंतर पर सरकार ने धारा 144 लगा रखी है।

14 मार्च को दिल्ली में होगी किसान-मजदूर महापंचायत

इससे पहले 3 मार्च को बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक पूरे देश में ट्रेनें रोकी जाएंगी। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है, इसे नाम दिया है।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : किसान 8 मार्च को शंभू बॉर्डर पर मनाएंगे महिला दिवस, पहुंचेंगी हजारों महिलाएं

यह भी पढ़ें : Fakir Chand Aggarwal Passes Away : पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीरचंद अग्रवाल का निधन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष
Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?
Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला
Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox