होम / Punjab CM Bhagwant Mann Marriage शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम, कल चंडीगढ़ में होगी शादी

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम, कल चंडीगढ़ में होगी शादी

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, Punjab News (CM Bhagwant Mann Marriage): पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) कल यानि 7 जुलाई को परिणय सूत्र में बंधेंगे। उनकी यह शादी हिसार की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। उनकी दूसरी शादी होगी। मालूम रहे कि भगवंत मान का 6 वर्ष पहले तलाक भी हो चुका है। उनकी पहली पत्नी अमेरिका में है वहीं उसके साथ ही दोनों बच्चे रहते हैं। Punjab CM Bhagwant Mann Marriage

जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है। कल चंडीगढ़ स्थित CM हाउस मेंजोड़े का विवाह होगा। इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए स्वयं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि मान एक बार फिर अपना घर बसा ले। 

पहली पत्नी को भी सराहा, बच्चों की अच्छी परवरिश की

Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने जहां दूसरा विवाह करने जा रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। इस दौरान उन्होंने पूर्व पत्नी की भी जमकर तारीफ की और बताया कि वो एक अच्छी मां हैं, क्योंकि उनके दोनों बच्चों की बेहतरीन परवरिश की। साथ ही ये भी कहा कि जब उनका तलाक हुआ तो उन्होंने अपनी सारी संपत्ति पहली पत्नी के नाम कर दी थी। Punjab CM Bhagwant Mann Marriage

किससे हुई थी मान की पहले शादी

Inderpreet Kaur and Bhagwant Mann

बता दें कि मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर के साथ हुई थी, लेकिन 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम दिलशान (बेटा) है और सीरत (बेटी) है। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत ने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था तो मैंने पंजाब को चुना। (पंजाब के CM भगवंत मान की कल दूसरी शादी)

मान के राजनीतिक सफर पर एक नजर…

भगवंत मान के राजनीतिक सफर पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से हुआ था और उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार मिली। आगे चलकर भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे। वर्ष 2017 में मान ने जलालाबाद से सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए, लेकिन 2019 के चुनाव में एक बार फिर से संगरूर लोकसभा सीट से संसद के लिए चुने गए और इसी वर्ष उन्होंने पंजाब सीएम का पदभार संभाला।

यह भी पढ़ें : भारत में आज फिर बढ़े कोरोना केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox