होम / Daulatabad Dumping Station : जवाहर यादव के साथ दौलताबाद में बने डंपिंग ग्राउंड को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण

Daulatabad Dumping Station : जवाहर यादव के साथ दौलताबाद में बने डंपिंग ग्राउंड को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण

• LAST UPDATED : July 9, 2024
  • मुख्यमंत्री ने डंपिंग ग्राउंड को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश
  • दौलताबाद में डंपिंग स्टेशन बनाएं जाने का हो रहा था विरोध, डंपिंग स्थान पर 4 दिन से चल रहा है धरना,भाजपा मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने करवाया समाधान
  • मुख्यमंत्री से मिले दौलताबाद के ग्रामीण, भाजपा मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने रखी डंपिंग स्टेशन की समस्या

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Daulatabad Dumping Station : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने मंगलवार को गुड़गांव के दौलताबाद में बने डंपिंग स्टेशन की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की, उनके साथ दौलताबाद और आस-पास के लगभग डेढ़ दर्जन प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद थे। जवाहर यादव ने मजबूती से ग्रामीणों की बात को रखते हुए डंपिंग स्टेशन को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया।

Daulatabad Dumping Station : डंपिंग स्टेशन का विकल्प तैयार किया जाए

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत ही गुरुग्राम के उपायुक्त को फ़ोन के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए किसी और स्थान को चिन्हित करके दौलताबाद के डंपिंग स्टेशन का विकल्प तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में प्रदीप प्रधान दौलताबाद, सूबेदार जय भगवान,रिंकी सरपंच खेड़की माजरा, हरिओम सरपंच धर्मपुर, इंडिया बुल RWA के प्रधान जे एस सांगवान, कपिल, गगन, अमित,सोनू, मंगल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : BJP Election Steering Committee Meeting : पंचकमल में हुई कालका-पंचकुला विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें

यह भी पढ़ें : Mohan Lal Badauli बने हरियाणा बीजेपी के नए अध्यक्ष

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox