India News Haryana (इंडिया न्यूज),Nuh Crime: हरियाणा के नूंह जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा के नूंह जिले से पुलिस के हाथ कुछ ऐसा लगा जो हैरान कर देने वाला था। दरअसल नूंह के खानपुर घाटी गांव में मंगलवार को पुलिस ने गोवध से जुड़े एक आरोपी के घर पर छापा मारा है। इस दौरान वहां से एक महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी महिला का पति मौके सेफरार हो गया है। वहीँ पुलिस के मुताबिक, आरोपी अताउल्ला ने गो मांस को पॉलिथीन बैग में पैक करके आस-पास के इलाकों में आपूर्ति करने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया था।
आपको बता दें जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो इस दौरान पुलिस के हाथ घर से 180 किलोग्राम गो मांस, एक कुल्हाड़ी, दो हंसिया, एक बाइक और अन्य चीजे लगी । इस मामले को लेकर पिनंगवा पुलिस थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीँ पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि खानपुर घाटी गांव के निवासी अताउल्ला और राजस्थान के डीग जिला के खोह गांव का निवासी असफाक गोवध में शामिल हैं। इस पर पुलिस ने गांव के सरपंच के साथ मिलकर अताउल्ला के घर पर छापा मारा।
जैसे ही पुलिस ने घर में एंट्री की वैसे ही घर में मौजूद आरोपी पोलइ को देख कर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला रुकसीना और उसके भतीजे असफाक को पकड़ लिया। लेकिन , मुख्य आरोपी अताउल्ला दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। पिनंगवा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने जानकारी दी कि, प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला और उसके भतीजे को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनका कहना है कि वो मुख्य आरोपी अताउल्ला की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।