होम / Bhiwani Road Accident : श्री खाटूश्याम धाम के दर्शन कर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत  

Bhiwani Road Accident : श्री खाटूश्याम धाम के दर्शन कर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत  

• LAST UPDATED : August 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhiwani Road Accident : भिवानी जिला के गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास खाटूश्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक बहादुरगढ़ की नेहरू काॅलोनी निवासी रविंद्र (35) अपनी पत्नी सुनीता (32), 72 वर्षीय पिता मुरारी लाल और 68 वर्षीय मां रामरती समेत दो बच्चों के साथ बोलेरो में सवार होकर राजस्थान के श्री खाटूश्याम धाम गया था।

Bhiwani Road Accident : पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी

रात में वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वापस भिवानी के रास्ते बहादुरगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो रविंद्र ने अपनी गाड़ी को वहां स्पीड ब्रेकर पर धीमी कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भिवानी सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रामरती देवी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान रामरती देवी की भी मौत हो गई।

Ambala Accident News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, एंबुलेंस में देरी ने बढ़ाई मुश्किलें

Haryana Crime News: हरियाणा में आधी रात को युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox