क्राइम

Widow Woman Committed Suicide In Jind : जींद में विधवा महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या 

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Widow Woman Committed Suicide In Jind : हरियाणा के जींद के जुलाना क्षेत्र के गांव लिजवाना खुर्द में एक विधवा महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि उसे गांव के ही 3 व्यक्ति परेशान कर रहे थे। जुलाना थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को लेकर जांच जारी है।

Widow Woman Committed Suicide In Jind : रवि ने उसके साथ मारपीट भी की

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के सिलानी गेट निवासी रोहताश ने बताया कि उसकी बहन राजवंती की शादी 20 साल पहले जुलाना के लिजवाना खुर्द निवासी रामनिवास के साथ हुई थी। करीब साढ़े तीन साल पहले उसके जीजा की मौत हो गई थी। उसकी बहन को 3 लड़कियां हैं। सात अगस्त को उसके पास उसकी बहन राजवंती का फोन आया। उसने बताया कि गांव का ही रवि उसके रुपए नहीं दे रहा है। रवि ने उसके साथ मारपीट भी की है। रोहताश इसके बाद मां व चाचा आजाद सिंह के साथ राजवंती से मिलने के लिए लिजवाना आए। घर पर उसकी भांजी राजवंती की बेटी मौजूद थी।

राजवंती ने रात 11 बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया

उसने बताया कि रवि उसकी मां को कई दिन से परेशान कर रहा है। यही नहीं रवि के भाई शिवकुमार व सन्नीराज भी उसे ताने मारकर आते-जाते समय परेशान कर रहे थे। शिव कुमार की पत्नी सुषमा, रवि की पत्नी खुशबू ने भी उसकी मां के साथ मारपीट की। इनसे तंग आकर उसकी मां राजवंती ने रात 11 बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। रात को ही परिजन राजवंती को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गए। वहां इलाज के दौरान राजवंती की मौत हो गई। रोहताश की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने रवि, शिवकुमार, सन्नीराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

Panipat Crime News : 400 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

‘Jai Hind’ Instead of ‘Good Morning’ : हरियाणा के स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘जय हिंद’ कहना होगा अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago