क्राइम

Sirsa Crime News : सिरसा में दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जिंदा जला

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Sirsa Crime News : सिरसा जिले में बुधवार सुबह एक दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जिंदा जल गया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल जायजा लिया। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Sirsa Crime News : कमरे से जले हुए पति-पत्नी के शव मिले

सूत्रों के मुताबिक जिले के खंड डबवाली गांव के गीदड़ खेड़ा में दंपति एक मक़ान में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद हो गया था और इसके कुछ देर बाद ही कमरे से आग की लपटें निकलने लगी थीं। आग बुझने के बाद कमरे से जले हुए पति-पत्नी के शव मिले। वहीं जांच में सामने आया कि दोनों के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए। वहीं मृतक दंपती के 18 वर्षीय बेटे हरपाल सिंह ने बताया आज सुबह करीब 4:30 बजे उसके घर के एक कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं। उस कमरे में उसके पिता जसवंत सिंह (40) और मां मलकीत कौर (37) सोए हुए थे।

घर में कोई 2 लोग घुसे, उन्होंने घर में आग लगा दी

हरपाल ने बताया कि उसके घर में गुरु का पाठ चल रहा था। घर के बगल में ही गुरुद्वारा है। सवेरे गांव के कुछ लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। हरपाल ने उन लोगों को दुर्घटना की सूचना दी। उसका कहना था कि घर में कोई 2 लोग घुसे हुए हैं। उन्होंने घर में आग लगा दी है। सूचना मिलने पर लोग हरपाल के घर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हो पाया है।

Panipat में चेकिंग के दौरान 31 लाख 85 हजार 100 रुपए कैश पकड़ा

Tamil Nadu Accident : वैन सड़क किनारे पेड़ से टकराई, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Supriya Shrinet : तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी सांसद…

4 mins ago

Mayawati taunts Rahul : आरक्षण को लेकर राहुल गांधी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग 

अपना आरक्षण बचाना है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट नही देना उचाना में इनेलो-बसपा…

52 mins ago

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी  India News Haryana…

1 hour ago

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों…

2 hours ago

Hooda taunts CM Saini : हार के डर से नारायणगढ़ और करनाल छोड़कर लाडवा आए मुख्यमंत्री, यहां भी हार तय

मेवा सिंह को जिताकर आने वाली सरकार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी लाडवा की जनता…

2 hours ago

PM Narendra Modi : गोहाना रैली से “जाट लैंड” को “साध” गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा की चुनावी पिच हुई मजबूत

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 प्रत्याशी मौजूद रहे…

2 hours ago