क्राइम

Jind Crime : चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी पर थिनर तेल छिड़ककर लगाई आग

  • पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime : विश्वकर्मा कालोनी में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने थिनर तेल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे जेठ व जेठानी ने महिला पर पानी छिड़ककर आग को बुझाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jind Crime : मारपीट की और थिनर डाल कर आग लगा दी

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2016 को विश्वकर्मा कालोनी निवासी सुरेश कुमार के साथ हुई थी। उसका पति और वह मजदूरी करते हैं। इसके चलते उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। वह तीन सितंबर को घर पर अपने बच्चों व पति के लिए खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और थिनर डाल कर आग लगा दी।

शोर मचाया तो जेठ व जेठानी मौके पर पहुंचे

अचानक से आग उसके शरीर पर भड़क गई और उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो जेठ व जेठानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डाल कर आग को बुझाया और बाद में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Railway Track पर ट्रैकिंग मशीन की चपेट में आने में युवक की मौत

Drug Trafficking : कार सवार दो नशा तस्कर 1 किलो 930 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार 

AddThis Website Tools
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Yamuna Water Dispute : अरविंद केजरीवाल को आज सोनीपत कोर्ट में पेश होने के आदेश, मामले पर होगी सुनवाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamuna Water Dispute : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक…

24 mins ago

Mahakumbh : श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी जारी, आज सुबह 10 बजे तक जानेें इतने लाख लोग लगा चुके संगम में डुबकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahakumbh : प्रयागराज महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा…

50 mins ago

Earthquake: आखिर कैसे जानवरों को पहले ही हो जाती है भूकंप की आहट? क्यों कर देते हैं चिल्लाना शुरू

आज तड़के सुबह करीब 5:36 पर पूरा दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटकों से काँप उठा। वैसे…

60 mins ago

Delhi Mumbai Expressway Accident : चलती कार का स्टेयरिंग हुआ फेल, कार 30 फुट नीचे गिरी, महिला की मौत, पति और बेटा गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Mumbai Expressway Accident : फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत…

1 hour ago