क्राइम

Gangster Lawrence: मूसेवाला मर्डर का कौन है असल मास्टरमाइंड, जिसने लॉरेंस का दिया पूरा-पूरा साथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gangster Lawrence: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस- बिश्नोई गैंग का जिक्र तेज हुआ। लॉरेंस गैंगस्टर के बारे में सभी लोग जानते है, पर असल मास्टरमाइंड उसका साथी गोल्डी बराड़ है। जो भारत से कनाडा फरार हो गया था।

कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी बराड़ जिसका असली नाम सतविंदर सिंह है, पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का निवासी है। उनका जन्म 1994 में हुआ, और उनके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक थे। गोल्डी की आपराधिक दुनिया में एंट्री उनके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद हुई, जब उन्होंने प्रतिशोध लेते हुए गुरलाल पहलवान की हत्या करवाई।

Haryana Election Rusult : प्रदेश में इस वजह से भी कांग्रेस …., जानिए क्या थे वो कारण

29 मई 2022 को गोल्डी बराड़ ने करवाई हत्या

गोल्डी बराड़ को सबसे अधिक पहचाना गया जब उसने 29 मई 2022 को प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। इसके बाद, वह कनाडा भाग गया और वहां से पंजाब में अपने गैंग के संचालन का काम जारी रखा। गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बावजूद, गोल्डी कनाडा से अपने गैंग के गतिविधियों को संचालित करता है।

गोल्डी बराड़ की हत्या की अफवाह

हाल ही में गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की अफवाह फैली, जिसमें कहा गया कि उसे कैलिफोर्निया में गोली मारी गई। हालांकि, अमेरिकी पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है, यह स्पष्ट करते हुए कि मारे गए व्यक्ति का गोल्डी बराड़ से कोई संबंध नहीं था।

16 से अधिक मामलों के आरोप

गोल्डी बराड़ पर 16 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोप हैं, और पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसकी गतिविधियों ने उसे भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी बना दिया है। उसकी बदलती पहचान और निरंतर सक्रियता ने उसे एक खतरनाक आतंकवादी के रूप में स्थापित किया है, जो पंजाब में कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है।

Haryana Cabinet: करनाल के इस विधायक को बनाया जा सकता है मंत्री, खट्टर के खास होने का मिल सकता है लाभ

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के रेटों में भारी गिरावट के बाद…, पेट्रोल-डीजल के इतने हुए दाम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के रेटों में भारी गिरावट…

5 mins ago

Crop Residue Management : पराली जलाने पर हुई कार्रवाई, कुरुक्षेत्र में 45 किसानों पर लगा पर्यावरण जुर्माना

हरियाणा में बढ़ते प्रदुषण ने प्रदेश में कोहराम मचाया हुआ है। ऐसा कई बार हो…

9 mins ago

Rewari Crime : युवक ने आखिर क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

पत्नी और बेटे का ही रेत दिया गला आरोपी बताया जा रहा डिप्रेशन में India…

32 mins ago

Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं ये महिलाएं, चुनावी रण में दिखा जबरदस्त जलवा

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर के इतिहास के पन्नो पर…

36 mins ago

Haryana Crime: बदमाशों ने आठ कमरों के चटकाए ताले, फिर…अपराध को दिया अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: चरखी दादरी के गांव मौड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ…

56 mins ago

Dengue Cases : हरियाणा में फिर बढ़े डेंगू के मामले, यहां सामने आए इतने मरीज

हिसार में कुल मामले हुए 243 India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue Cases : हरियाणा…

58 mins ago