होम / Jind Road Accident : स्कूटी सवार लड़की की सड़क हादसे में मौत, मामला दर्ज

Jind Road Accident : स्कूटी सवार लड़की की सड़क हादसे में मौत, मामला दर्ज

• LAST UPDATED : August 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Jind Road Accident : पुराना बिजली घर के निकट लगभग एक सप्ताह पहले सड़क हादसे घायल युवती की मौत होने पर शहर थाना पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संत नगर निवासी सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी 16 वर्षीय बेटी ग्रविता प्लस वन की छात्रा थी। जो ई स्कूटी लेकर गत सात अगस्त को किताब लेने गई थी। उसी दौरान तेज रफ्तार छोटे हाथी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमे उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Jind Road Accident : शव लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

पहले उसकी बेटी को पीजीआई रोहतक ले जाया गया। वहां स्टाफ की हडताल होने के कारण उसकी बेटी को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर यह कह कर शव देने से इकार कर दिया कि पहले जिस क्षेत्र मे घटना हुई है। उस क्षेत्र की पुलिस से लिखवा कर लाओ। जबकि पुलिस के पास घटना की कोई सूचना नही थी। जिसके चलते उसे अपनी बेटी का शव लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पडा। शहर थाना पुलिस ने सुशील की शिकायत पर फरार अज्ञात छोटा हाथी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jind Fraud News : जमीन की सौदेबाजी कर ठगे 58 लाख 20 हजार

Panipat Crime : डकैती की वारदात का पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox