होम / Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

• LAST UPDATED : October 7, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: महिलाओं के प्रति अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हर दिन कोई न कोई अनहोनी की खबर सामने आती रहती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिले के एक गांव की किशोरी ने भ्रूण को जन्म दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद 6 माह के भ्रूण की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि अंबाला जिले के मेहरा गांव के एक युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसके पिता को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 4 बेटियां और एक बेटा है। कल उसकी 15 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई।

Haryana Election 2024: कांग्रेस में CM पद को लेकर हुई चर्चा तेज, एग्जिट पोल के बाद भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली के लिए हुए रवाना

उसने उसे उपचार के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है, जिसने भ्रूण लड़के को जन्म दिया है। मां-बेटे के भ्रूण की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान भ्रूण की मौत हो गई। हालांकि किशोरी की हालत भी खराब बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टर्म के बाद मृतक भ्रूण को परिवार को सौंप दिया गया।

Haryana Election 2024: चार राज्यों में भाजपा का सफाया हो जाएगा, ऐसा क्यों कह गए जम्मू-कश्मीर के यह बड़े दिग्गज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox