क्राइम

Haryana Crime News: हरियाणा में बदमाशों का कहर, महिला पर हुआ ऐसा हमला जिसे जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, पति पर लगाया आरोप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime News: हरियाणा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। लगातार हरियाणा में अपराध बड़ता जा रहा है और बदमाशों का कहर अब भी जारी है। दरअसल, हरियाणा के कैथल में आज एक 35 वर्षीय महिला को गोली मार कर बदमाश फरार हो गए। दरअसल, गोली मारने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे, अचानक से उन्होंने महिला की छाती पर गोली मरी और वहां से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ही महिला को आनन-फानन में कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसके बाद महिला का वहां उपचार जारी है।

  • महिला ने पति पर लगाया हमले का आरोप
  • सुबह 9 बजे वारदात को दिया गया अंजाम

Haryana Election Result: हार के बाद पूर्व विधायक का फूटा गुस्सा, रिजल्ट देखकर लड़कियों को मिलने वाली इस सुविधा को किया बंद

महिला ने पति पर लगाया हमले का आरोप

इस घटना के बाद महिला को अस्पताल पहुँचाया गया। जब महिला खतरे से बाहर आ गई तो पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई। इस दौरान यहां महिला ने पुलिस को बयान दिया और बताया है कि उस पर उसके पति ने ही हमला करवाया है। महिला ने जानकारी दी की काफी लम्बे समय से महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। उसने बताया उसका पति के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल इस महिला का ससुराल जींद के उचाना थाने के अंतर्गत माखंड गांव में है।

वहीं, नारनौंद में इनकी जमीन है, जिसे उनका पति सतबीर बेचना चाहता था। सरोज इसके खिलाफ थीं, इसलिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में केस कर दिया। वो केस काफी महीनों से चल रहा है। आपको बता दें महिला का नाम सरोज बताया जा रहा है और उसकी उम्र कुल 35 वर्ष है।

Parvinder Singh Pari: ‘बागी कैंडिडेट उतारकर मुझे हराया…’, कांग्रेस नेता परविंद्र परी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सुबह 9 बजे वारदात को दिया गया अंजाम

इस घटना की जानकारी कैथल के DSP बीरभान ने दी उन्होंने बताया कि यह वारदात आज सुबह करीब 9 बजे कैथल के चीका रोड पर मलिक नगर में हुई है। वहां 35 साल की महिला सरोज देवी को गोली मारी गई है। वो सतबीर की पत्नी हैं, और ससुराल वालों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आपको बता दें महिला सरोज ने अपने बयान में बताया है कि वो चीका रोड के मलिक नगर में अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहती हैं। यहां वो एक NGO में काम करती हैं। आज सुबह 9 बजे वो अपनी स्कूटी से काम पर जाने के लिए निकली थीं।इसी दौरान अचानक से अपाचे बाइक पर सवार होकर 3 युवक आते हैं। और उस महिला का रास्ता रोक लेते हैं और पिस्टल से फायर कर देते हैं । इसके बाद बदमाश फरार हो गए और महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी।

रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी क्या बोले?

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana Election Result: ‘आपसी मतभेद तक हम…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अजय माकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार…

5 mins ago

School Time Change : अष्टमी के चलते प्रदेश में कल सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), School Time Change : अष्टमी का पूर्व शुरू हो चुका…

28 mins ago

Code of Conduct : हरियाणा में आचार संहिता…, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himanta Biswa Sarma Statement: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे…

42 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में मंथन जारी, एक बार फिर कुमारी सेलजा को किया गया दरकिनार

: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और अपनी हार कांग्रेस को हजम नहीं हो…

45 mins ago

Himanta Biswa Sarma Statement: ‘हिंदुओं को बांटकर…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कह डाली ये बड़ी बात

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अब अहम खबर सामने आई है। दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव…

1 hour ago

Accident in Panipat : ऐसे हुआ हादसा…, नाना की हो गई मौत, दोहती गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident in Panipat : प्रदेश के जिला पानीपत में हुए…

1 hour ago