rape case
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana-Yamunanagar: हरियाणा से लगातार रेप और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा छछरौली के गांव दशहरा में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसकी दर्दनाक ह्त्या कर दी गई। इस घिनौने काण्ड को देर रात अंजाम दिया गया। आपको बता दें देर रात परिजनों को उसका शव गन्ने के खेत में बुरी हालत में पड़ा हुआ मिला । जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने छछरौली पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। और इस मामले में जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
घटना के बाद लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भेजा गया । मृतक लड़की के दादा सोहन लाल और मृतक के रिश्तेदार माया देवी ने बताया कि शाम के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी उस दौरान गांव का राजेश कुमार उसे बहाने से बुलाकर खेतों की ओर ले गया। जब लड़की लंबे समय तक घर वापस नहीं आई तो लड़की के परिजन उसकी तलाश में लग गए इलाके के सभी लोग लड़की की तलाश में लग गए। कुछ समय बाद लड़की का शव खेतो में मिला जिसे देख परिजनों का बुरा हाल है।
कड़ी मेहनत के बाद देर रात लड़की का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ । लड़की की पहचान उसकी चप्पल से हुई। लड़की दूसरी कक्षा की छात्रा है। उसका पिता सफेदी करने का काम करता है। आरोपी का नाम राजेश कुमार है और वह इस गांव का रहने वाला है आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीम में आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…