India News Haryana (इंडिया न्यूज), Newly Married Woman Commits Suicide : पानीपत शहर की एक कॉलोनी में नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता को फंदे पर लटका देख परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्ज़े लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मृतका के मायका पक्ष वालों को सूचना देकर थाने बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी मुताबिक शहर के जगदीश नगर में प्रिया नाम की विवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रिया दलबीर कॉलोनी की रहने वाली थी, जिसने करीब 7 माह पहले जगदीश नगर के रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद प्रिया के पति ने उसका संपर्क मायका पक्ष वालों से तुड़वा दिया था। प्रिया न ही घर आती थी और न ही फोन पर बातचीत होती थी। करीब 20 दिन पहले बाजार में प्रिया अपने मौसेरे भाई शिभू को मिली थी। उससे मिलते ही वह रोने लगी और कहा कि उसका पति उसके मारपीट करता था।
वह उससे दिनभर काम करवाता है। रात को अपनी मां के पैर दबवाता है। कभी न दबाने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती है। इसी बात से वह परेशान है। मायका पक्ष वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्रिया को आत्महत्या करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई मामले में नहीं की जा रही है और उन्हें इस मामले में न्याय चाहिए।
Delhi Coaching Center Deaths : हादसे के लिए सिस्टम जिम्मेदार : कोर्ट
Karnal News : फूड सेफ्टी विभाग का घेवर और फिरनी बेचने वालों पर बड़ा एक्शन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…