India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत में दिल्ली और पानीपत रोहतक रेल लाइन के बीच वार्ड 17 के आजाद नगर में एक नौ वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। बच्चे का शव पेड़ देख क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका भी जताई है। हालांकि अब तक इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि आजाद नगर गली नंबर एक निवासी प्रवीण के चार बच्चे हैं। मृतक नौ साल का बेटा सोनू चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह घर के बाहर झूले पर खेलने के लिए गया था। लाइन पार एक शहतूत के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बच्चों के झूलने के लिए झूला बनाया गया था। सोनू भी वहां पर झूला झूलने के लिए गया था, जो संदिग्ध परिस्थितियों में झूले की रस्सी से बने फंदे से ही लटका मिला।
Panipat Police की 81 टीमों ने मात्र 6 घंटे के दौरान 36 आरोपी किए गिरफ्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…