क्राइम

Panipat Rape Case: हैवानियत की हदे हुईं पार, मौसा ने बच्ची के साथ की दरिंदगी, तीसरी कक्षा की मासूम हुई गर्भवती

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Rape Case: पानीपत से एक हैरान और निराश कर देने वाला मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए मौसा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इस खबर को सुनने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मॉडल टाउन क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, एक व्यक्ति एक साल से अपनी साली की 11 साल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। जब छात्रा पांच माह की गर्भवती हुई तो इस घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ ।

  • बच्ची हुई गर्भवती
  • जानिए पूरा मामला

Haryana Election Result : प्रदेश की इन 20 सीटों पर दोबारा…, इस सांसद ने कर डाली मांग

बच्ची हुई गर्भवती

हरियाणा में बढ़ते दुष्कर्म के मामलो ने झंझोर कर रख दिया है। खुद के ही रिश्तेदार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो ना कबीले बर्दाश्त होता है। दरअसल, बाल कल्याण समिति ने छात्रा की काउंसलिंग की। इसमें मौसा के इस करतूत के बारे में पता चला। जिसके चलते पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। मॉडल टाउन पुलिस थाना की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर बाल कल्याण समिति ने बच्ची के गर्भपात की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

CM Nayab Singh Saini: हाई अलर्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे CM सैनी

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मॉडल टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 11 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा का परिवार रहता है। आपको बता दें उसकी मां कोठियों में झाडू पोछा करती है। उसका पिता एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं आरोपी भी जो छात्रा का मौसा है वो भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। इस दौरान छात्रा ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि छात्रा दोपहर को 12 बजे वाली शिफ्ट में स्कूल जाती थी। घर पर इस वक्त कोई नहीं होता था। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इस बारे में पता नहीं था।

अगर बच्ची किसी को कुछ बताने की कोशिश करती थी तो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वो डरी सहमी रहती थी। जैसे ही गर्भवती के 5 महीने हुए तो छात्रा का पेट बढ़ने लगा । उस दौरान उसकी मां और मौसी ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराया था। जिसमें वह पांच माह की गर्भवती मिली।

Shazia Ilmi: ‘ईवीएम पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण…’, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कांग्रेस पर किया जुबानी वार

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का गुलदस्ता भेटकर किया स्वागत केंद्र व प्रदेश…

35 mins ago

Bhiwani Accident : भिवानी में दो बाइकों की भयानक टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhiwani Accident : भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के लोहारू…

47 mins ago

Jhajjar News : मेले में घोड़ी की लगी इतनी बोली…, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पास ही लगता है पशू मेला लेली ने पिछले माह…

1 hour ago

Haryana Election Result: हरियाणा में BSP-INLD हार के बाद, मायावती ने बताया किन पार्टियों से नहीं करेंगी अलायंस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: मायावती ने हाल ही में ऐलान किया…

2 hours ago

Sanjay Singh: ‘कांग्रेस-आप गठबंधन रोक सकता था जाट-गैर-जाट राजनीति…’, चुनावी नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते…

2 hours ago